संत रविदास जयंती वर्ष पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश
भारतीय जनता पार्टी के समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य के नेतृत्व में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई।

कमालपुर। भारतीय जनता पार्टी के समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य के नेतृत्व में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कलश वंदन यात्रा नेगुरा गांव से प्रारंभ होकर अहिकौरा, असवरियां, बहेरी, कमालपुर, जनौली और रैथा होते हुए खजरा पहुंची। यहां बरहनी मंडल के कार्यकर्ताओं को कलश यात्रा वाहन विधिवत सुपुर्द किया गया, जिसके बाद यात्रा अगले चरण के लिए रवाना हुई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ महापुरुषों की जयंतियों के आयोजन के माध्यम से समाज में समरसता, सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश देने का कार्य कर रही है। कलश वंदन यात्रा भी इसी अभियान का हिस्सा है, जिसके जरिए संत रविदास के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भदोही जनपद का नाम संत रविदास के नाम पर रखने की पहल महापुरुष के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल महामंत्री श्याम सुंदर सिंह, अनिल श्रीवास्तव, विशंभर मौर्य, ग्राम प्रधान सनोहर पासवान, रामउग्रह बिंद, विजय बिंद, मदन सिंह, रामू बिंद, शुभम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।




