पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान
चकिया में लगाए गए पंजीकरण शिविर में नेताओं ने सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप

पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान
चकिया में लगाए गए पंजीकरण शिविर में नेताओं ने सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
चंदौली। किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन की ओर से गुरुवार को चकिया स्थित गांधी पार्क में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कर उन्हें आगामी 8 अगस्त को प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने और अपनी समस्याएं रखने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि देश में बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाएं सरकार की विफलता और मिलीभगत का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र और उनके परिवार कठिन आर्थिक परिस्थितियों में पढ़ाई का खर्च उठाते हैं, लेकिन परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने से युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हो रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं को सुनने के लिए 8 अगस्त को प्रयागराज पहुंच रहे हैं और छात्र अपनी बात उनके समक्ष रख सकेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ. राम अधार जोसफ ने कहा कि देश का युवा ही भविष्य है और छात्रों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने अधिक से अधिक छात्रों से प्रयागराज पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
शिविर में दिलीप मिश्रा, शशिनाथ उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा, कन्हैया यादव, गंगा प्रसाद, असगर अली, आजम खान, सौरभ पांडेय, कमलेश संत, यशवंत मौर्य, मृत्युंजय पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद सिंह ने किया।




