Welcome to Hindvani Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Hindvani Times
चंदौली

चकिया: भाजपा के गढ़ में सपा की सेंध, दर्जनों ने भाजपा छोड़ सपा का थामा दामन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष के इलाके में बढ़ी सियासी हलचल

चंदौली की सियासत में गुरुवार की शाम एक बड़ा संकेत छोड़ गई। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने चकिया विधानसभा क्षेत्र के महादेवपुर कला ग्राम पंचायत अंतर्गत प्रेमापुर में आयोजित बैठक के जरिए भाजपा के माने जाने वाले मजबूत इलाके में सीधी चुनौती पेश कर दी।

भाजपा के गढ़ में सपा की सेंध: राजनाथ सिंह के इलाके में बढ़ी सियासी हलचल

चंदौली। चंदौली की सियासत में गुरुवार की शाम एक बड़ा संकेत छोड़ गई। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने चकिया विधानसभा क्षेत्र के महादेवपुर कला ग्राम पंचायत अंतर्गत प्रेमापुर में आयोजित बैठक के जरिए भाजपा के माने जाने वाले मजबूत इलाके में सीधी चुनौती पेश कर दी।

इस बैठक में राजपूत, गुप्ता और विश्वकर्मा समाज के दर्जनों लोगों का समाजवादी पार्टी में शामिल होना महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बदलते राजनीतिक रुझान का संकेत माना जा रहा है। दिलचस्प यह रहा कि नए शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कमल अर्पण कर स्वागत किया जो प्रतीकात्मक रूप से भाजपा से दूरी और सपा की ओर झुकाव को दर्शाता है।

सभा को संबोधित करते हुए मनोज सिंह डब्लू ने भावनात्मक और आक्रामक लहजे में कहा कि आपका साथ चाहिए, मैं आपके लिए खून का कतरा-कतरा बहाने को तैयार हूं। यह बयान साफ करता है कि सपा अब चंदौली में केवल उपस्थिति नहीं, बल्कि आक्रामक विस्तार की रणनीति पर काम कर रही है।

इस पूरे घटनाक्रम की सबसे बड़ी राजनीतिक अहमियत इसकी लोकेशन से जुड़ी है। प्रेमापुर के पास ही रघुनाथपुर गांव, जहां भाजपा के जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह रहते हैं, और उससे भी नजदीक भभौरा जो देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पैतृक गांव है। ऐसे में भाजपा के इस प्रभावशाली इलाके में सेंध लगना पार्टी के लिए चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है।

सवाल अब यह उठता है कि क्या यह सिर्फ एक स्थानीय असंतोष का नतीजा है, या फिर 2027 की सियासी बिसात पर बड़ा बदलाव शुरू हो चुका है? फिलहाल इतना तय है कि चंदौली में सियासत गर्म हो चुकी है, और भाजपा के गढ़ में सपा की यह एंट्री आने वाले दिनों में और बड़े राजनीतिक समीकरण बदल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!