Chakia: संदीप कुमार बने बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव ने दी बधाई, बोले नई जिम्मेदारी से संगठन को मिलेगी मजबूती

संदीप कुमार बने बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव
पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव ने दी बधाई
बोले, नई जिम्मेदारी से संगठन को मिलेगी मजबूती
चकिया, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने विधानसभा चकिया निवासी उच्च शिक्षित एवं समाजसेवी संदीप कुमार को वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।
संदीप कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संदीप कुमार के अनुभव, शिक्षा और सामाजिक सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा समाज के वंचित और शोषित वर्गों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि संदीप कुमार को मिली यह जिम्मेदारी चकिया विधानसभा क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उनके मनोनयन पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




