आईआईटी जम्मू में चयनित शाश्वत का शिक्षकों ने किया सम्मान

आईआईटी जम्मू में चयनित शाश्वत का शिक्षकों ने किया सम्मान
चकिया (चंदौली)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह एवं प्राथमिक विद्यालय मंगरौर में कार्यरत शिक्षामित्र सरोज देवी के पुत्र शाश्वत कुमार सिंह के प्रतिष्ठित आईआईटी जम्मू में चयनित होने पर शनिवार को उनके आवास पर शिक्षक प्रतिनिधियों ने सम्मान समारोह आयोजित किया।
शिक्षकों ने शाश्वत को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शाश्वत की उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह भविष्य में अपनी प्रतिभा के दम पर माता-पिता, परिवार, समाज और चंदौली जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
सम्मान समारोह में नरेंद्र प्रताप सिंह, गंगाधर गोपाल, राजेश यादव, इमरान अली, दीनदयाल सिंह, राजीव कुमार सिंह, नवीन प्रताप सिंह, महेंद्र यादव, विवेक सिंह, सदानंद दुबे, महेंद्र मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।




